मापदंडों का पालन नहीं करने वाले कॉलेजों पर पं.रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी सख्ती बरतने की तैयारी में जुटा है। वह इन कॉलेजों पर तीखी नजर रखे हुए है। कॉलेज में चल रही हर गतिविधियों पर रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रहा है। दाखिले केलिए सशर्त अनुमति लेने वाले कॉलेज शर्त पूरी करने में कोताही बरतते हैं तो उन पर गाज गिर सकती है। रिपोर्ट कार्ड से संबंधित मामले को कार्यपरिषद की बैठक में भी रखा जाएगा।
इससे पहले रविवि ने राजधानी सहित प्रदेश के संबद्ध कॉलेजों पर प्रतिबंध लगाया था। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। इसके बाद कॉलेजों ने रविवि के मापदंडों का पालन करने के संबंध में आश्वासन दिया। कॉलेजों के बार-बार गुहार के बाद रविवि प्रशासन ने दो दर्जन से ज्यादा कॉलेजों को सशर्त मान्यता दी। इसके बाद भी कई कॉलेज रविवि के मापदंडों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस मामले में रविवि प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। इसने संबद्ध तकरीबन 250 कॉलेजों में 60 कॉलेजों का मापदंड के आधार पर मूल्यांकन किया। मामले में रविवि के अधिकारियों ने बताया कि बार-बार फटकार के बाद भी राजधानी सहित रविवि से जुड़े बहुत से ऐसे कॉलेज है जो मापदंडों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। इन कॉलेजों पर इस बार सख्ती बरती जाएगी। इसलिए इनका रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। 60 कॉलेजों के मूल्यांकन में 40 कॉलेज की स्थिति खराब है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षक आदि की समस्या है। समय रहते ये इन कामों को पूरा नहीं करते तो इस सत्र से उन कॉलेजों पर कठोर कार्रवाई होगी।
इनका कहना हैः कॉलेजों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। जो कॉलेज विवि के मापदंडों का पालन नहीं करेगा उन कॉलेजों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी-के.के चंद्राकर,कुलसचिव, रविवि(सुधीर उपाध्याय,दैनिक भास्कर,रायपुर,22.11.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।