राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के शेष पांच विषयों की परीक्षा जनवरी के दूसरे पखवाड़े में कराई जाएंगी। आयोग कार्यक्रम बनाने की तैयारी कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि आयोग 18 जनवरी के बाद परीक्षाएं करवाएगा। आयोग की ओर से जनवरी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, पंजाबी तथा गुजराती विषयों की परीक्षा कराई जाएगी।
शेष दिसम्बर में
आयोग ने शेष विषयों की परीक्षा 19 से 22 दिसम्बर तक कराना तय किया है। कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसम्बर को उर्दू, 20 को गणित व सिंधी, 21 को संस्कृत तथा 22 दिसम्बर को हिंदी विषय की परीक्षा होगी। परीक्षाएं सुबह 10 से 12 तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक होंगी। पहली पारी में सामान्य ज्ञान एवं दूसरी पारी में विषय की परीक्षा होगी(राजस्थान पत्रिका,अजमेर,23.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।