करीब 12 वर्षो के बाद पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) द्वारा ली जाने वाली भर्ती परीक्षा एक बार फिर स्थगित कर दी गई। आगामी 28 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 19 दिसंबर को होगी। यह पहले 11 जुलाई को होनी थी। पीपीएससी के उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को आयोग के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डीएस ग्रेवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 180 पीसीएस व पीपीएस अफसर भर्ती करने के लिए होने वाली इस परीक्षा को स्थगित करने के पीछे हालांकि कोई आधिकारिक तर्क नहीं दिया गया, लेकिन माना जा रहा है कि परीक्षा केंद्र पटियाला से तब्दील कर चंडीगढ़ करने में होने वाली देर और विद्यार्थियों को रोल नंबर आदि पहुंचने में उचित समय मिल सके, इसलिए यह कदम उठाया गया है। स्थान बदलेगा या नहीं, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। गौर हो कि इस बार करीब 28 हजार प्रतियोगी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा पहले 11 जुलाई को होनी थी। आयोग से इसे आगे सरका दिया था। उसने परीक्षार्थियों को चार नवंबर तक अपने फोटो व रोल नंबर आदि इंटरनेट पर देख लेने के लिए कह रखा था। पीपीएससी की परीक्षा इससे पहले 1998 में ली गई थी और तत्कालीन चेयरमैन रवि सिद्धू के कार्यकाल में भर्ती घोटाले के उजागर होने के बाद वर्ष 2002 में कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री बनने के बाद इसे रद कर दिया गया था। इसमें बैठने वालों को वर्ष 2003 में एक और मौका दिया गया था। ऐसे में प्रभावी रूप से यह परीक्षा इस बार 12 साल बाद होगी(दैनिक जागरण,चंडीगढ़,10.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।