राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में लगातार एक माह तक अनुपस्थित रहनेवाले बच्चों के नाम काट दिए जाएंगे। शिक्षा विभाग को सूचना मिल रही थी कि विद्यालयों में दाखिला से संबंधित गलत आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति अधिक दिखा कर मिडे डे मील और मील पुस्तक वितरण में हेराफेरी की जाती है।
विद्यालयों में अब नामांकन की वास्तविक स्थिति अंकित की जाएगी। इसी प्रकार शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी। मानव संसाधन विकास विभाग ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों की पंजी जांच करने और प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रखंड के पांच फीसदी विद्यालयों में प्रपत्रों की जांच विद्यालय स्तर पर की जाएगी। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं(दैनिक भास्कर,रांची,24.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।