मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 नवंबर 2010

बस्तर में होगी तीन हजार की सीधी भर्ती

नक्सल प्रभावित इलाकों में सरकार को चुस्त करने के लिए बस्तर संभाग में थोक में भर्तियां होंगी। कई सालों से खाली पड़े पदों को जल्द भर लिया जाएगा। लगभग तीन हजार पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें स्थानीय आदिवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि उन्हें रोजगार मिले। यह निर्णय आज जगदलपुर मुख्यालय में मुख्यसचिव पी. जाय उम्मेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।

बैठक में विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस बैठक में राज्य शासन के सभी विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव, आयुक्त समेत आला अफसर मौजूद थे। इसमें नक्सल प्रभावित हिस्सों में विकास की योजनाओं पर चर्चा हुई। वहां सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस्तर में लगभग पांच हजार से अधिक पद खाली पड़े हैं। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण इनमें भर्ती नहीं हो सकी है। यही वजह है कि सरकारी योजनाएं आम लोगों तक नहीं पहुंच पाती। इसके लिए विशेष भर्ती अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कृषि विभाग, पुलिस, राजस्व, आदिम जाति कल्याण विभाग समेत कई विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए हरी झंडी दी गई(गोविंद पटेल,दैनिक भास्कर,रायपुर,24.11.2010)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।