अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं तो जल्दी से अपना बायोडाटा अपडेट कर लीजिए। क्योंकि आने वाले दिनों में भारत में बड़ी संख्या में नौकरियों की मौके सामने आने वाले हैं। अंतरराष्ट्रीय फर्म ग्लोबल हंट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि आने वाले दिनों में दुनिया की ऐसी तमाम कंपनियां भारत का रुख कर सकती हैं जिन्हे दूसरे देशों में अच्छे पेशेवर एम्प्लॉइज नहीं मिल रहे हैं। ग्लोबल हंट का कहना है कि भारत में कंपनियों को डबल फायदा मिल रहा है। एक तो भारत में पेशेवर एम्प्लॉइज आसानी से मिल रहे हैं। और दूसरे यहां उद्योग लगाने की लागत भी अन्य देशों के मुकाबले कम है।
ग्लोबल हंट की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीते दो तीन साल में भारत आने वाले वैश्विक भूमिका वाले रोजगारों में 25-35 फीसदी की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर की लगभग 20 प्रतिशत कंपनियों ने भारत को क्षेत्रीय दर्जा दिया है और भारत उनके लिए अब एशिया प्रशांत का हिस्सा नहीं रह गया है(बिजनेस भास्कर,दिल्ली,22.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।