स्टेट बैंक एम्प्लॉइज यूनियन ने 25 नवंबर से प्रस्तावित अपनी देशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। एम्प्लॉइज यूनियन ने 25 नवंबर से दो दिन की हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। लेकिन पेंशन मामले से जुड़ी अपनी मांग को लेकर सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने का ऐलान किया है।
एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम वी मुरली ने बताया कि सरकार ने बैंक प्रबंधन को आश्वासन दिया है कि कर्मचारियों और अधिकारियों की पेंशन को बढ़ाकर दूसरे राष्ट्रीयकृत बैंकों के बराबर किया जाएगा। इससे पहले यूनियन ने मांग नहीं माने जाने पर पहले दो दिन हड़ताल और बाद में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था(बिजनेस भास्कर,दिल्ली,22.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।