मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 नवंबर 2010

डीयू का नया कैलेंडर जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के कार्यक्रम में फेरबदल करते हुए एक बार फिर से नया कैंलेडर जारी किया गया है। कॉलेजों में अब ४ जनवरी से परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। १४ दिसम्बर से प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी। ह़ड़ताल और धरना प्रदर्शन के कारण प़ढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन ने कॉलेजों को और कक्षाएं कराने के और मौके दिए हैं।

विश्वविद्यालय में नए कैलेंडर के मुताबिक स्नातक के साइंस कोर्सेज में १४ से २४ दिसम्बर तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी। आर्ट्स एंड कॉमर्स से जु़ड़े पाठ्यक्रमों में २४ दिसम्बर तक कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद छात्रों को २ जनवरी तक परीक्षा की तैयारी का मौका दिया गया है।

सर्दी की छुट्टियों के बाद ३ जनवरी को फिर से कॉलेज खुलेंगे और ४ जनवरी से सेमेस्टर और सालाना मोड की परीक्षाएं शुरू होंगी। यह १३ जनवरी तक चलेगा। १४ जनवरी को फिर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। प़ढ़ाई का यह सिलसिला २७ अप्रैल तक चलेगा। साइंस में दूसरे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षाएं १४ अप्रैल से शुरू होंगी। ३ मई से सालाना और सेमेस्टर दोनों मोड की परीक्षाएं होंगी। यह २८ मई तक चलेगा। गर्मी की छुट्टियां जून ८ से लेकर २० जुलाई तक है। इस बार गर्मी की छुट्टी करीब डे़ढ़ माह तक ही होंगी। इसके बाद फिर से कॉलेज गुलजार हो जाएंगे।

कॉलेजों को कहा गया है कि वे प़ढ़ाई की भरपाई के लिए शनिवार और रविवार को भी कक्षाएं आयोजित कर सकते हैं। इसके बावजूद अगर कोई समस्या आए तो वे परीक्षा विभाग से संपर्क करें।

प्रशासन ने इससे पहले ६ दिसम्बर से सेमेस्टर परीक्षा कराने का कार्यक्रम तैयार किया था। ११ दिसम्बर से सर्दी की छुट्टियां तय की गई थीं। लेकिन छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए कक्षाएं कराने के लिए करीब २० दिन और समय दिया गया है(नई दुनिया,दिल्ली,25.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।