सीसीएस यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन एग्जामिनेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस स्टूडेंट्स के लिए परेशानी का सबब बन गई है। एमएमएच कॉलेज में दर्जनों स्टूडेंट्स यह शिकायत लेकर पहुंच रहे है कि जब वह यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर फॉर्म को डाउनलोड करते हैं तो गलत पेज खुलता है। कभी नाम गायब रहता है तो कभी इनरोलमेंट नंबर। कुछ स्टूडेंट्स का रिजल्ट कंप्लीट है पर उसमें इनकंप्लीट लिखा आ रहा है। ऐसी स्थिति में स्टूडेंट्स परेशान है कि वह एग्जामिनेशन फॉर्म कैसे भरें। कॉलेज प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी को इस बारे में लिखित शिकायत की जा चुकी है पर कोई सुनवाई नहीं हो पा रही।
सीसीएस यूनिवर्सिटी द्वारा नए सेशन में शुरू किया गया ऑनलाइन प्रोसेस शुरू से ही विवादों के घेरे में रहा है। यूनिवर्सिटी द्वारा एडमिशन के वक्त प्रत्येक कॉलेज से स्टूडेंट्स का कंप्लीट डेटा मांगा गया था, ताकि एडमिशन में फर्जीवाड़े को रोका जा सके, लेकिन यूनिवर्सिटी की यह प्लानिंग अब कॉलेजों पर भारी पड़ रही है। अभी स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से पीजी सेमेस्टर और प्रफेशनल कोर्सेज के लिए फॉर्म डाउनलोड कर रहे हैं, लेकिन उसमें भी कई खामियां सामने आ रही है। स्टूडेंट्स का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने कॉलेज स्तर से लिए गए स्टूडेंट्स के डेटा को ठीक ढंग से फीड नहीं किया गया है। इस कारण कई गलतियां हो रही हैं। जब स्टूडेंट यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करते हैं तो गलत इनर्फोमेशन लिखी आती है। जैसे माता-पिता का नाम गायब रहता है, कॉलेज का नाम गलत लिखा आता है, रिजल्ट इनकंपलीट लिखा आता है। यही नहीं जो स्टूडेंट्स एमकॉम का फार्म भर रहे हैं, उन्हें ज्यादा परेशानी हो रही है। क्योंकि बीकॉम के बाद एमकॉम करने के लिए एलिमेंट्री अकाउंट का पेपर देना जरूरी नहीं होता। यह पेपर उनके लिए जरूरी है जो बीएससी या बीए करने के बाद एमकॉम करते हैं, लेकिन जब पेज खुलता है तब एमकॉम स्टूडेंट्स के लिए भी यह ऑप्शन लिखा आता है। कहीं पर रोल नंबर गलत अंकित होकर आ रहा है तो कहीं पर इनरोलमेंट नंबर गलत है। इधर कॉलेज प्रशासन भी इन गलतियों को ठीक नहीं कर सकता, क्योंकि एडमिशन प्रोसेस की पूरी इनर्फोमेशन यूनिवर्सिटी को भेजी जा चुकी है। जो सुधार होना होगा वहीं से होगा। इस मामले में कॉलेज की ओर से 19 नंवबर को स्टूडेंट्स की डिटेल यूनिवर्सिटी को भेजी जा चुकी है। एग्जामिनेशन फॉर्म 29 नवंबर तक भरे जाने है। ऐसे में स्टूडेंट्स परेशान है कि वह निर्धारित डेट के अंदर फॉर्म भर पाएंगे या नहीं(नवभारत टाइम्स,गाजियाबाद,24.11.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।