मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 नवंबर 2010

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का संयुक्त प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम नोट करें

गुरु गोबिन्द सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने अपने यहां विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले कॉमन एंट्रेस टेस्ट का कार्यक्रम तैयार कर लिया है। ३७ कोर्सेज में दाखिले के लिए ५ अप्रैल से लेकर १६ जून तक परीक्षाएं चलेंगी। टेस्ट में शामिल होने के लिए आवेदन फार्म अगले माह से मिलेंगे।

प्रवेश परीक्षा के तय कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण में २ अप्रैल को पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में दाखिले के लिए परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा ७, १४ और १५ मई को होगी। इस दिन एमसीए में दाखिले के लिए परीक्षा है। एमबीबीएस में दाखिले का पहले स्टेज की परीक्षा भी ७ मई को है। इसके बाद बीडीएस,बीएएमएस और मास्टर ऑफ मास मीडिया की परीक्षा १४ मई को होगी। तीसरे चरण में बीएड और एमए इंजीनियरिंग एंड कम्युनिकेशन जैसे कोर्सेज में दाखिले के लिए टेस्ट होंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा २१ मई को है। इसमें आवेदन की अंतिम तारीख २५ अप्रैल है। बीसीए में आवेदन की अंतिम तारीख २५ अप्रैल है। २१ मई को परीक्षाएं होंगी। बीएएलएलबी और एलएलबी बीबीए में प्रवेश परीक्षा २२ को तय किया गया है। बीबीए में आवेदन की अंतिम तारीख २५ अप्रैल और प्रवेश परीक्षा २८ मई को है। चौथे चरण की परीक्षाएं क्रमश : ४ और ५ जून को रखी गई हैं। इनमें एमबीए और बीटेक जैसे कोर्स हैं। बीटेक में दाखिले के लिए आवेदन ९ मई तक करना होगा। प्रवेश परीक्षा ४ जून को है। एमबीए में २५ अप्रैल तक आवेदन के बाद ४ जून को परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रॉस्पेक्टस छपने का काम अभी पूरा नहीं हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक एक माह बाद आवेदन फार्म मिलने शुरू हो जाएंगे। प्रशासन इसकी विधिवत घोषणा भी करेगा(नई दुनिया,दिल्ली,25.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।