मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 नवंबर 2010

मेरठ से हर साल निकलेंगे डेढ़ सौ मेडिकल स्पेशलिस्ट

केंद्र सरकार ने मेडिकल कॉलेज में पीजी सीट बढ़ाने के लिए पंद्रह करोड़ का स्वीकृत किया है। इसमें से डेढ़ करोड़ कॉलेज को अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। इसके तहत मेडिकल कालेज में हर साल करीब डेढ़ सौ विशेषज्ञ चिकित्सक शिक्षित होंगे। केंद्र सरकार ने लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में पीजी सीटों में बढ़ोतरी और उस पर आने वाले खर्च के लिए बजट स्वीकार कर दिया है। एमबीबीएस के बाद पीजी करने के लिए शिक्षकों की नियुक्ति और पीजी स्टूडेंट्स के लिए क्लासरूम, हॉस्टल आदि की सुविधाओं के लिए पंद्रह करोड़ मंजूर किए गए हैं। तत्काल काम शुरू करने के लिए डेढ़ करोड़ कॉलेज को अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। फिलहाल मेडिकल कॉलेज में चल रहे पीजी कोर्सेस में 70 सीटें उपलब्ध हैं। पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप मित्थल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद कालेज में पीजी सीट्स बढ़कर तकरीबन डेढ़ सौ हो जाएंगी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप भारती ने बताया कि पीजी सीटों के बारे में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले सत्र से संभवत: इसकी पढ़ाई कॉलेज में शुरू हो जाएगी (दैनिक जागरण,मेरठ,25.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।