मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 नवंबर 2010

यूपीःलोअर सबार्डिनेट परीक्षा का परिणाम घोषित। दर्शनशास्त्र और लोकप्रशासन के अभ्यर्थियों का दबदबा

लोअर सबार्डिनेट परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। दर्शनशास्त्र और लोक प्रशासन विषय लेकर तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की खासी संख्या रही। इस बार के परिणामों में अल्लापुर डेलीगेसी से सफलता पाने वाले छात्रों की संख्या अधिक रही।
फतेहपुर निवासी मनोज कुमार सिंह बताते हैं कि इलाहाबाद से ही पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का सिलसिला शुरू किया। उन्होंने दर्शनशास्त्र और मिलिट्री साइंस के साथ लोअर सबार्डिनेट की मुख्य परीक्षा दी थी और मार्केटिंग इन्सपेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुबोध कुमार और निखिल कुमार ने लोक प्रशासन विषय के साथ सफलता दर्ज की। ब्रह्म आइएएस के छात्रों ने भी खासी संख्या में अपनी उपस्थित दर्ज की है। डा.अतुल मिश्र ने बताया कि दर्शनशास्त्र के साथ अरविंद पाठक, मीना कुमारी, विमल कुमार चौबे और भैयालाल सीडीपीओ जबकि संजय कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र सिंह, अवनीश कोआपरेटिव इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुए। कमलेश कुमार ऑडीटर, सचिन, योगेन्द्र यादव, कृष्ण कुमार तिवारी और विवेक कुमार मिश्र सप्लाई इंस्पेक्टर, मालिनी सिंह चकबंदी अधिकारी के पद पर चयनित हुई हैं। दिशा एकेडमी के डीएन पांडेय ने बताया कि संस्थान से कुल 14 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें प्रमोद कुमार, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, पंकज कुमार पाठक और ज्योत्सना मार्केटिंग इन्सपेक्टर, विकास कुमार गौतम सप्लाई इंस्पेक्टर, राजेश कुमार आडीटर, सुनील कुमार सीडीपीओ, राजीव कुमार श्रीवास्तव इन्वेस्टीगेटर अधिकारी, सूरज कुमार यादव प्लांट संरक्षण अधिकारी, देवेन्द्र कुमार कौशल आडीटर, स्वाति केशरवानी सीडीपीओ, अखिलेश कुमार गुप्ता एडीओ कोआपरेटिव, अजीत चौधरी केस वर्कर अधिकारी, हरेन्द्र कुमार सीडीपीओ के पद पर चयनित हुए। इसी क्रम में दीक्षा आईसीएस से प्रवीन कुमार, कमलेश, राजाबाबू, शारदा, बाबूलाल, सतीश कुमार, जयेश कुमार सिंह, मनोज कुमार गौतम, रामकृष्ण चतुर्वेदी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, इंद्रजीत यादव, प्रवीण, संजय चाणक्य चतुर्वेदी, राजेश कुमार गुप्ता, चंद्रजीत यादव, अर्चना द्विवेदी, राजेन्द्र सिंह, लक्ष्मीकांत पांडेय ने सफलता हासिल की है(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,11.11.2010)।

अमर उजाला की रिपोर्टः
पांच साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार का दिन तमाम लोगों के जीवन के सबसे खुशनसीब दिनों में एक साबित हुआ। मौका था लोक सेवा आयोग की लोअर सबार्डिनेट परीक्षा-२००४ का अंतिम परिणाम की घोषणा का। इस परीक्षा में असरार अहमद को बाल विकास परियोजना अधिकारी के पद पर जबकि आबकारी निरीक्षक के पद पर विवेक कुमार उपाध्याय को पहला स्थान मिला है। आयोग के इस परिणाम में पूर्वांचल के छात्रों ने बड़ी संख्या में सफलता पाई है।
लोक सेवा आयोग की ओर से जारी परिणाम में ५५३ अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। लोक सेवा आयोग ने जिन प्रमुख पदों के लिए परिणाम घोषित किए हैं उनमें आबकारी निरीक्षक के छह पद, बाल विकास परियोजना अधिकारी के ११० पद, सहायक चकबंदी अधिकारी के २४ पद, कृषि सेवा के १८ पद, सहायक विकास अधिकारी के ७५ पद, केस वर्कर और महिला विकास अधीक्षक के ३५ पद, हार्टीकल्चर इंस्पेक्टर के १८ पद, जूनियर प्लांट प्रोटेक्शन के तीन पद, कोआपरेटिव समितियों केलिए कंप्यूटर अन्वेषक के २२ पद, मार्केटिंग इंस्पेक्टर के १०० पद, सप्लाई इंस्पेक्टर के ५० पद, कोआपरेटिव आडिटर के ९२ पद शामिल हैं। सचिव लोक सेवा आयोग ने बताया कि कुल ५५६ रिक्तियों में से ५५३ पर ही अभ्यर्थियों को चुना गया है। इसमें संगणक सहकारी समितियां के तीन पदों पर उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने से इसे खाली रखा गया है। लोक सेवा आयोग की ओर इन पदों के लिए मुख्य परीक्षा २००६ में आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम चार सितंबर २०१० को घोषित किया गया था। इन पदों के लिए साक्षात्कार १३ से २५ अक्तूबर के बीच हुआ। आयोग के सचिव ने बताया कि परीक्षा में प्राप्त अंक और कट ऑफ की सूचना तीन सप्ताह बाद आयोग की वेब साइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। इससे पूर्व सूचना के अधिकार के तहत कोई आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।