मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 नवंबर 2010

पंजाब में खुलेंगे मुफ्त पढ़ाई वाले स्कूल

पंजाब सरकार राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में एक आदर्श स्कूल की स्थापना करेगी। निजी क्षेत्र के सहयोग से बनने वाले इन निशुल्क विद्यालयों में गांवों के गरीब बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी। पंजाब के शिक्षा मंत्री सेवा सिंह सेखवां ने मोहाली जिले के कालेवाल गांव में एजुकोप सॉल्यूशंस लिमिटेड के सहयोग से स्थापित होने वाले आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिलान्यास पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा, कंप्यूटर, लैब, लाइब्रेरी, खेल, इनोवेटिव टीचिंग जैसी सुविधाओं वाले आदर्श विद्यालयों में सीबीएसई के पाठ्यक्रम से शिक्षा दी जायेगी। सेखवां ने कहा, कालेवाल गांव में बनने वाले विद्यालय की इमारत के लिए 50 फीसदी धन राज्य सरकार तथा 50 प्रतिशत एजुकोप सॉल्यूशंस लिमिटेड देगी। स्कूल शुरू होने पर 70 फीसदी खर्च सरकार तथा बाकी निजी कंपनी उठायेगी। उन्होंने एजुकोप सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंधकों की प्रशंसा करते हुए कहा,उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आदर्श स्कूल खोलने का बहुत बड़ा कदम उठाया है। एजुकोप सॉल्यूशंस के निदेशकों ने इस मौके पर कहा कि राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने को आदर्श स्कीम एक अनूठी पहल है(दैनिक जागरण,मोहाली,11.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।