मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 नवंबर 2010

पंजाब विश्वविद्यालयःप्लेसमेंट को लेकर गंभीर नहीं डिपार्टमेंट

पंजाब यूनिवर्सिटी के ज्यादातर डिपार्टमेंट स्टूडेंट्स की प्लेसमेंट को लेकर संजीदा नहीं है। अगले साल फरवरी में होने वाले यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के जॉब फेयर के लिए ज्यादातर डिपार्टमेंट्स ने रुचि नहीं दिखाई है। जॉब फेयर के आयोजकों की ओर से भेजे गए ऑफर का 50 कोर्सेस की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।

पिछले कुछ अरसे से प्लेसमेंट के लिए तरस रहे स्टूडेंट्स के लिए यूआईईटी ने प्लेसमेंट का जिम्मा लिया था। यूआईईटी की 15 से 21 फरवरी 2011 के बीच जॉब फेयर कराने की तैयारी है। जॉब फेयर में प्रोफेशनल कोर्स के साथ सोशल साइंसेस, लैंग्वेज और अन्य कोर्स के स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट का मौका मिलना है।

आयोजकों ने सभी विभागों को प्रस्ताव भेजा था और फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स की डिटेल के साथ सिलेबस की जानकारी मांगी थी। इन डिपार्टमेंट के चेयरमैन की मानें तो परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त होने के कारण डिटेल नहीं भेजे जा सके। उनका कहना है कि इसी हफ्ते पूरी जानकारी आयोजकों को दे दी जाएगी। प्लेसमेंट को लेकर वीसी प्रो. आरसी सोबती ने सभी विभागों को इस साल 30 अगस्त तक स्टूडेंट्स की संख्या, सिलेबस और दूसरी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।

नहीं देखा प्रस्ताव
यूनि. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन प्रो. वीके रतन कहते हैं कि कुछ दिनों से बाहर होने के कारण प्रस्ताव नहीं देख पाए। वहीं, पॉलिटिकल साइंस विभाग के चेयरमैन प्रो. रौणकी राम ने बताया कि उन्होंने स्टूडेंट्स के नाम फाइनल कर दिए हैं(अधीर रोहाल,दैनिक भास्कर,चंडीगढ़,22.11.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।