कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. डीडीएस संधू ने प्रदेश के आठ सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एवं संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने यह नोटिस प्रदेशभर के कालेजों का निरीक्षण करने के बाद कमेटी द्वारा दी गई रिपोर्ट में शिक्षा की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर दिया है। कमेटी ने कुवि से संबंधित सभी सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शिक्षा के स्तर एवं गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इन कॉलेजों को प्रदान की जा रही शैक्षणिक, सरचनात्मक तथा प्रशासनिक सेवाओं का निरीक्षण किया।
मंगलवार को कुवि द्वारा जारी प्रेस बयान में बताया गया है कि कुलपति डा. संधू ने सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों एवं संस्थानों में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए अनेक कदम उठाए है। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2010-11 के लिए बीटेक, एमबीए, एमसीए, बीएचएमसीटी के कोर्स प्रदान करने वाले सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों तथा संस्थानों को अस्थाई मान्यता प्रदान करने के लिए एवं उनकी कार्यप्रणाली का निरीक्षण करने के लिए कई निरीक्षण समितियों का गठन किया गया।
इन निरीक्षण समितियों ने 2010 में निर्धारित निरीक्षण प्रपत्र के अनुसार कुवि से संबंधित 48 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का निरीक्षण किया। इस प्रपत्र में पैमाने के लिए 500 प्वाइंटस दिए हैं, जिसमें पार्ट-ए मानव संसाधन तथा पार्ट-बी मे भौतिक ढाचागत तथा अन्य सुविधाएं शामिल है। इन समितियों द्वारा निरीक्षण करने पर आठ कॉलेजों ने इस 500 प्वाइंट्स स्केल प्रपत्र के अनुसार 50 प्रतिश्त से कम अंक प्राप्त किए है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद की 27 मार्च 2008 को हुई मीटिग में लिए गए निर्णय के अनुसार इस प्रपत्र के पार्ट ए या बी में 50 प्रतिश्त से कम अंक प्राप्त करने वाले कॉलेजों की मान्यता को रद कर दिया जाएगा।
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजो एवं संस्थानों की विद्यार्थियों के प्रति जवाबदेही तय करने के लिए कुलपति ने उन सभी 8 कॉलेजों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए है।
इन कॉलेजों को हुए नोटिस जारी -
1. आत्मानंद जैन प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, अंबाला शहर,
2. फतेहाबाद के खोरा-खेरी में बने तकनीकी संस्थान
3. चौधरी देवी लाल प्रबंधन अध्ययन संस्थान, भगवान रोड, बुरियागड़, जगाधरी
4. एसडी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, जगाधरी
5. प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, पंजेटो, छछरोली,
6 . अमृत प्रबंधन संस्थान, छछरौली रोड, बिलासपुर, यमुनानगर
7. प्राणनाथ प्रणामी प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान, राजगढ़ रोड़ हिसार
8. यूनिवर्सल तकनीकी संस्थान, गढ़ी, हासी, हिसार
(दैनिक जागरण,कुरुक्षेत्र,24.11.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।