मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 नवंबर 2010

यूपीःहोम्योपैथिक कॉलेजों में होगी शिक्षकों की भर्ती

उत्तरप्रदेश के होम्योपैथिक मेडिकल कालेजों में शिक्षकों की कमी के बाबत केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद (सीसीआरएच) की चेतावनी असर दिख गया। अब जल्दी ही प्रदेश के सात मेडिकल कालेजों में लगभग ५०० शिक्षकों की भर्ती शुरू की जाएगी । होम्योपैथिक निदेशालय द्वारा लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश को शिक्षकों की भर्ती के लिए अधियाचन भेज दिया गया है । दूसरी तरफ संविदा के आधार पर भी शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शासन में चल रही है ।

केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद की टीम ने छह माह पहले कालेजों का दौराकर निदेशालय को चेतावनी दी थी कि जल्द ही शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई तो इन कालेजों की मान्यता रद्द कर दी जाएगी । प्रदेश में लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, फैजाबाद, गाजीपुर, आजमग़ढ़ और मुरादाबाद में होम्योपैथिक मेडिकल कालेज हैं । जिनसे हर साल बीएचएमएस की डिग्री लेकर ३०० डाक्टर निकलते हैं । इन मेडिकल कालेजों में प्राचार्य और उप चिकित्सा अधीक्षक के सात-सात, प्रोफेसर के १००, रीडर के ११४ और प्रवक्ता के १२६ पद हैं । जिनमें से प्राचार्य का एक, उप चिकित्सा अधीक्षक के सात, प्रोफेसर के ९८, रीडर के ११२ और प्रवक्ता के ६० पद खाली चल रहे हैं(नई दुनिया,दिल्ली,3.11.2010) ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।