मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 दिसंबर 2010

विवि शिक्षकों के वेतन बकाए की भरपाई बिना शर्त होगी

विश्वविद्यालय शिक्षकों को छठे वेतन आयोग के मुताबिक संशोधित वेतन की बकाया राशि की भरपाई में केंद्र ने नरम रुख अपनाते हुए राज्यों को राहत दी है। केंद्र अब उस शर्त को हटाने को राजी हो गया है, जिसमें शिक्षकों की सेवानिवृत्त आयु 65 साल करने पर ही बकाया राशि का 80 प्रतिशत बोझ उठाने की बात कही थी। सूत्रों के मुताबिक मानव संसाधन विकास मंत्रालय अब इस बात के लिए सहमत हो गया है कि राज्यों के विवि अपने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 साल नहीं भी करेंगे, तो भी मंत्रालय छठे वेतन आयोग पर अमल के चलते एक जनवरी 2006 से 31 मार्च, 2010 तक के वेतन बकाए का 80 प्रतिशत भुगतान करेगा। मालूम हो कि पूर्व में केंद्र ने यह शर्त लगा रखी थी कि वह इस 80 प्रतिशत अतिरिक्त बोझ का भार तभी उठाएगा, जब विवि अपने शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु 65 साल करेंगे। उच्च शिक्षा में सुधार के विभिन्न एजेंडे पर मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल की मौजूदगी में पूर्व में हुई बैठक में कई राज्यों ने केंद्र के इस रुख का कड़ा विरोध किया था(दैनिक जागरण,दिल्ली,3.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।