मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 दिसंबर 2010

राजस्थानःविधवा-परित्यक्ता को आरक्षण रहेगा जारी

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा कि प्रदेश में विधवा एवं परित्यक्ता को शिक्षा विभाग की नौकरियों में मिल रहे दस फीसदी आरक्षण को जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बच्चे स्वस्थ हैं तो ही देश तरक्की कर सकेगा। वे रविवार को अजमेर आगमन पर ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत के बाद पत्रकारों से मुखातिब हुई।
केंद्रीय राज्यमंत्री तीरथ ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का उद्देश्य महिलाओं व बच्चों का विकास करना है। विधवा एवं परित्यक्ता को शिक्षा विभाग की नौकरियों में दस फीसदी आरक्षण योजना पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की जाएगी। योजना को लेकर राज्य सरकार की ओर से क्या शर्तें लागू हैं, इस पर विचार कर योजना को निरंतर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने की कवायद शुरू की है। इसका लाभ संगठित, असंगठित, सरकारी व निजी क्षेत्र की महिलाएं ले सकेंगी। महिला सुरक्षा पर जल्द कमेटियों का गठन किया जाएगा। इन कमेटियों में महिलाओं की समस्याएं सुनी जाएंगी। पीडित महिला के बयान को अंतिम मान कड़ी कार्रवाई की जाएगी(राजस्थान पत्रिका,अजमेर,6.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।