कुमाऊं विवि प्री-पीएचडी कोर्स के परीक्षा फार्म बुधवार से भरने शुरू हो गये हैं। इसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसके बाद सभी संकायों के प्री-पीएचडी कोर्स की परीक्षायें 28 से डीएसबी परिसर में होंगी। विश्वविद्यालय के निदेशक शोध एवं प्रसार प्रो.सीसी पंत ने बताया कि परीक्षार्थी कुमाऊं विवि की वेबसाइट-डब्लूडब्लूडब्लू.केयूएनटीएल.इन से आवेदन फार्म डाउन लोड कर सकते हैं। 28 दिसंबर से प्री-पीएचडी कोर्स की परीक्षाएं भी शुरू होंगी। इसके लिए डीएसबी परिसर को एकमात्र परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं 30 तक चलेंगी।
उन्होंने कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा व विधि संकाय के अभ्यर्थियों से यथा समय परीक्षा फार्म जमा करने को कहा है। परीक्षा फार्म विवि प्रशासनिक भवन स्थित निदेशक शोध एवं प्रसार कार्यालय में जमा किए जाएंगे। प्रो.पंत के अनुसार प्री-पीएचडी कोर्स की परीक्षाएं यूजीसी के नए अधिनियम के तहत आयोजित की जा रही हैं(दैनिक जागरण,नैनीताल,2.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।