मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 दिसंबर 2010

एमसीडी स्कूलों में लगेंगी बायोमीट्रिक मशीन

दिल्ली के दो एमसीडी स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान जिस तरह प्रिंसिपल समेत दर्जनों शिक्षकों के नदारद होने का खुलासा हुआ है, उसके बाद एमसीडी प्रशासन ने शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सभी 1746 स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाने का फैसला लिया है। मंगलवार को निगम मुख्यालय टाउनहॉल में आयोजित शिक्षा समिति की बैठक में इस निर्णय पर मुहर लग गई। सभी 12 जोनों में स्थित स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन लगाने के लिए अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा) पीएस तोमर के नेतृत्व में आठ सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। जो जल्द से जल्द मशीन लगाने के बारे में अपनी रिपोर्ट समिति को प्रस्तुत करेंगे।

इसके अलावा शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेंद्र नागपाल ने बताया कि दोबारा से इस तरह की घटना न हो इस संबंध में सभी स्कूल निरीक्षक को आदेश दिया गया है कि वह हर माह अपने अपने अधीन आने वाले स्कूलों का औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट समिति के समक्ष सौंपे।
ज्ञात हो कि गत शनिवार को एमसीडी के दो स्कूलों में औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं उजागर हुई थीं। एक ही दिन में एक प्रिंसिपल व 32 शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान नदारद व काम में लापरवाही करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी(दैनिक जागरण,दिल्ली,1.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।