मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 दिसंबर 2010

आईटी सेक्टर में नौकरियां ही नौकरियां- सर्वे

आईटी सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस सेक्टर में दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2010 के बीच हुई नई भर्ती के आंकड़ों को देखकर लगता है कि यह सेक्टर अब वाकई मंदी से पहले की स्थिति में पहुंच गया है। ऑनलाइन जॉब पोर्टल नौकरी डॉट कॉम द्वारा जारी किए गए जॉब इंडेक्स के मुताबिक, आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनियों द्वारा बड़ी संख्या में नियुक्ति करने की योजनाओं के चलते इस क्षेत्र में बड़ी संख्य में नई नौकरियों के मौके सामने आएंगे।


नौकरी डॉट कॉम के ताजा सर्वे में कहा गया है कि आईटी कंपनियों द्वारा कैम्पस नियुक्तियों में दिखाई गई सक्रियता के चलते मिले शुरुआती रुझान बताते हैं कि इस साल नियुक्तियों के आंकड़े नई ऊंचाई छूने में कामयाब रहेंगे। घरेलू बाजार में मांग बढऩे से आईटी कंपनियां भी नई नियुक्तियों को लेकर उत्साहित हैं। इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि अगले 6 से 12 माहीने के दौरान नियुक्ति गतिविधियां काफी तेज रहेंगी। मंदी ने अक्टूबर 2008 में आईटी सेक्टर पर बुरी मार पड़ी थी। और इसका असर नौकरियों पर भी पड़ा था। पिछले साल यानी 2009 में भी इस सेक्टर की स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। लेकिन इस साल फरवरी से हालात बदलने के संकेत मिले(बिजनेस भास्कर डॉटकॉम,2.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।