मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

राजस्थानःवैदिक गणित को मिलेगा बढ़ावा

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग अब वैदिक गणित को बढ़ावा देने के लिए प्रयास करेगा। इसके लिएशहर के विभिन्न विद्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरूआत 20 दिसम्बर से खेड़लीफाटक स्थित लार्ड कृष्णा स्कूल में होगी। यहां 23 दिसम्बर तक शिविर चलेगा।
विभाग के परियोजना अधिकारी गिरधारीलाल गर्ग ने बताया कि वैदिक गणित के तहत बड़ी-बड़ी गणनाओं के हल आसानी से किए जा सकते हैं, जबकि आज के भौतिकवादी युग में विद्यार्थी छोटे-मोटे जोड़-बाकी के लिए भी केलकूलेटर का इस्तेमाल करते हैं। विभाग के इस अभियान में प्रशिक्षक रघुवीरसिंह सोलंकी मदद करेंगे। वे शिविर के तहत आयोजित की जाने वाली कार्यशालाओं में विद्यार्थियों को वैदिक गणित की जानकारी देंगे(राजस्थान पत्रिका,कोटा,19.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।