बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विभागों की सुविधाओं का फायदा अब विभिन्न कालेजों व विश्वविद्यालयों से पीएचडी कर रहे शोधार्थी भी उठा सकेंगे। बीयू के प्रयोगशाला, पुस्तकालय, उपकरण आदि का लाभ बाहरी विद्यार्थी ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें शुल्क अदा करना पड़ेगा। कार्य परिषद की मंजूरी मिलने के बाद विवि प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। विवि ने अपने पुस्तकालयों के लिए दो हजार तथा प्रयोगशाला के इस्तेमाल के लिए चार हजार रुपए फीस तय की है। छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष यह फीस देना होगी। जानकारी के अनुसार विवि ने कार्य परिषद को प्रस्ताव दिया था कि प्रदेश के किसी संस्थान या विवि से पीएचडी करने वाले शोधार्थियों को राजधानी में अध्ययन और शोध की सुविधा नहीं मिल पाती। यदि विवि के उपकरण, प्रयोगशाला, वर्कशाप और पुस्तकालय के इस्तेमाल की अनुमति दी जाती है तो ऐसे छात्रों को सुविधा मिल सकेगी। विवि के उच्च स्तरीय संसाधन दूरदराज के शोधार्थियों के लिए भी काफीहितकर होगी। कला, वाणिज्य सहित ऐसे विषय जिनमें प्रयोगशाला कार्य नहीं होता, उन्हें केवल पुस्तकालय की सुविधा दो हजार रुपए प्रतिवर्ष के शुल्क पर मुहैया कराई जा सकती है। मंगलवार को विवि प्रशासन ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है(दैनिक जागरण,भोपाल,1.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।