सफलता के लिए गुड लुक्स होना भी जरूरी है। नौकरी के लिए उम्मीदवार का आकलन करते समय अन्य बातों की तरह नियुक्तिकर्ताओं की नजर में उम्मीदवार के गुड लुक्स की भी अहमियत होती है, पर इससे पहले की आप इस बात से असहमति दिखाएं यह जानना जरूरी है कि गुड लुक्स का अर्थ यहां उस प्रयास से है जो उम्मीदवार साक्षात्कार के दौरान खुद को प्रस्तुत करने में लगाते हैं।
एक अव्यवस्थित व्यक्ति कभी भी प्रभावी नहीं लग सकता। हॉस्पिटैलिटी, मार्केटिंग के अलावा ऐसे तमाम क्षेत्र जहां उम्मीदवार को जनता के बीच रहते हुए काम करना पड़ता है, वहां उम्मीदवार की लुक्स को काफी अहमियत दी जाती है। यही नहीं, अच्छी लुक आपके प्रथम प्रभाव को असरदार बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाती है। अच्छी लुक्स के बारे में जानें:
अपीयरेंस का है महत्व: आप खुद को किस तरह प्रस्तुत करते हैं, यह आपके विषय में भी काफी कुछ बताता है। इंटरव्यू के दौरान व्यवस्थित, आकर्षक और साफ-सुथरे उम्मीदवारों को हमेशा दूसरे लोगों से अधिक वरीयता मिलती है। ऐसे में आप भी सिर्फ बात पर अड़कर की बाह्य प्रस्तुतिकरण का कोई महत्व नहीं होता, एक अच्छे अवसर को हाथ से खोना नहीं चाहेंगे।
सकारात्मक ऊर्जा और जीवंतता: सफाई से रहना आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। अच्छी लुक्स खुद में आत्मविश्वास भी पैदा करती हैं। इससे सिर्फ आपको ही खुशी नहीं मिलती, बल्कि दूसरे लोग भी अच्छे व्यवहार और जीवंतता से प्रभावित होते हैं।
फिटनेस: नियुक्तिकर्ताओं में उम्मीदवार के फिटनेस तत्व को काफी अहमियत दी जाने लगी है। फिटनेस का उच्च स्तर आपकी उत्पादकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। यहां फिटहोने का मतलब काम के दबाव को झेलने की क्षमता और निर्धारित समय के भीतर काम पूरा करने का सामर्थ्य है।
महान व्यक्तित्व: अपनी अच्छी प्रस्तुति और बाह्य लुक्स को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करना, उसके लिए समय देना बताता है कि आप एक कुशल व्यक्ति हैं। अस्त व्यस्त कपड़े और सही बॉडी लैंग्वेज न होना आपकी लापरवाह छवि बनाता है(हिंदुस्तान,दिल्ली,29.11.2010)।
बहुत अच्छी जानकारी है...
जवाब देंहटाएं