मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

दिल्ली में नर्सरी दाखिलाःआवेदन पत्र का दाम नहीं बढ़ा सकते स्कूल

नर्सरी दाखिला में दिल्ली सरकार द्वारा मिली छूट के बाद भी निजी स्कूल आवेदन पत्र के दाम में मनमानी नहीं कर सकते हैं। बीते साल की तरह इस साल भी नर्सरी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन पत्र की कीमत 25 रुपये ही रहेगी। नर्सरी दाखिले में पूरी तरह छूट मिलने के बाद अभिभावकों को लगने लगा था कि आवेदन पत्र के दाम बढ़ा दिए जाएंगे। लेकिन आवेदन पत्र के मूल्य बढ़ोतरी के मामले में स्कूलों की एक नहीं चलेगी।
दरअसल, शिक्षा का अधिकार कानून में इस बात का साफ उल्लेख है कि गरीबी कोटे से नर्सरी में दाखिले के लिए आवेदन पत्र की कोई भी कीमत स्कूल नहीं वसूलेगा, जबकि अन्य के लिए वे 25 रुपये से अधिक मूल्य नहीं रख सकते हैं। हर साल दिल्ली सरकार खुद दिशा-निर्देश जारी करती थी तो उसने भी कभी आवेदन पत्र की कीमत के मूल्य नहीं बढ़ाए। लेकिन इस बार पहले से ऐसी बात आ रही थी कि आवेदन पत्र की कीमत बढ़ाई जाएगी। दिल्ली पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन का कहना है कि आवेदन पत्र बढ़ाने की बात थी लेकिन आरटीइ के कारण इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं होगा(दैनिक जागरण,दिल्ली,19.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।