मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

19 दिसंबर 2010

मुंबईःवेलिंकर के छात्रों ने जीता आईआईएम अहमदाबाद में पुरस्कार

वेलिंकर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट डेवलपमेंट ऐंड रिसर्च, मुंबई (वे-स्कूल) के मैनेजमेंट स्टूडेंट्स आईआईएम, अहमदाबाद में संपन्न वार्षिक बिजनेस सम्मेलन, आईआईएम अहमदाबाद कॉन्फ्लुएंस 2010 में विजेता बन कर उभरे। वे-स्कूल के पीजी छात्रा रुचि आहूजा और अंकिता मोदी ने कृषि-व्यवसाय जोन, क्रोनोस में आयोजित 'रूरल क्रुसेडर्स' प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार अपने नाम कर लिया। मेजबान संस्थान आईआईएम- अहमदाबाद इस प्रतियोगिता का उपविजेता रहा। अन्य प्रतिभागियों में आईआईएम-अहमदाबाद की दो टीमें और एनआईटीआईई मुंबई, एमएएनएजीई हैदराबाद और एनआईटी त्रिची की एक-एक टीम शामिल रही।
इस इवेंट का पहला राउंड 'सबमिशन राउंड' था। छात्रों को देहाती बाजार में कोई उत्पाद लॉन्च करने के लिए 1500 शब्दों की एक रिपोर्ट तैयार करनी थी। इस रिपोर्ट में बाजार विश्लेषण, विभेदीकरण के साथ उत्पाद परिकल्पना, रूपरेखा की मदद से बाजार अवसर का मूल्यांकन, लॉन्चिंग रणनीति, वितरण रणनीति, संप्रेषण एवं विज्ञापन रणनीति शामिल थी(नवभारत टाइम्स,मुंबई,19.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।