मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 दिसंबर 2010

पंजाबःविश्वविद्यालयों में समान पद के लिए योग्यताएं अलग-अलग निर्धारित

प्रदेश के विश्वविद्यालयों में समान पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। मामला सहायक कुलसचिव पद का है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय व गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में उक्त पद के लिए अलग-अलग योग्यताएं रखी गई हैं। रोहतक के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय(मदवि) व हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (गुजवि) में सहायक कुलसचिव पद के लिए अलग-अलग योग्यता इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। मदवि व गुजवि में सहायक कुलसचिव पद के लिए आवेदन मांगे गए है। मदवि प्रशासन ने सहायक कुलसचिव पद के लिए स्नातकोत्तर में 55 फीसदी अंकों के साथ अच्छा शैक्षणिक रिकार्ड योग्यता निर्धारित की है। जबकि गुजिवि ने अपने यहां स्नातकोत्तर 55 फीसदी अंकों के साथ तीन वर्ष का विश्वविद्यालय या कालेज में लेक्चर का अनुभव, साथ में प्रशासनिक अनुभव या किसी विश्वविद्यालय में पांच वर्ष तक सुपरिंटेंडेंट पद का अनुभव मांगा है। यूजीसी के नियमों के अनुसार सहायक कुलसचिव पद के लिए न्यूनतम योग्यता 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर व बेहतर शैक्षणिक रिकार्ड है, विश्वविद्यालयअपनी सुविधा अनुसार इसमें सुधार कर सकते हैं। अपने बेहतर कार्य के लिए ही गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय ने इसमें सुधार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव पद के लिए एक ही शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसमें तीन से पांच साल का अनुभव भी मांगा गया है। मदवि प्रदेश का एकमात्र ऐसा विश्वविद्यायल है जिसमें यूजीसी की ओर से निर्धारित न्यूनतम योग्यता का ही अनुसरण किया जा रहा है। वर्ष 2001 से ही उक्त पद के लिए यह योग्यता है।सहायक कुलसचिव पद के लिए निर्धारित योग्यता को मदवि के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के नेता कम मानते हैं(दैनिक जागरण,रोहतक,6.12.2010)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।