मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 दिसंबर 2010

इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शेडयूल जारी

आईपी यूनिवर्सिटी ने अगले साल के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का शेडयूल अपनी वेबसाइट www.ipu.ac.in पर जारी कर दिया है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक 15 जनवरी के बाद छात्रों को फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे।

इस बार यूनिवर्सिटी ने चार नए सेंटरों पर टेस्ट आयोजित करने का फैसला किया है। चार नए सेंटरों में शिमला, देहरादून, हिसार और मुरादाबाद शामिल हैं जबकि पुराने सेंटरों में दिल्ली, बैंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, जयपुर, जालंधर, कोलकाता, लखनऊ, नागपुर भी शामिल हैं। यूनिवर्सिटी एमबीबीएस, बीटेक, एमबीएऔर एमसीए कोर्सेज के लिए दिल्ली के बाहर सेंटरों पर एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करती है जबकि बाकी कोर्सेज का एंट्रेंस टेस्ट दिल्ली में ही होता है(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,3.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।