मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

22 दिसंबर 2010

यूपीःकानपुर और बाराबंकी में निजी विवि खोलने की तैयारी

सूबे में दो और निजी विश्वविद्यालय की स्थापना की कवायद शुरू हो गई है। इनमें से एक विश्वविद्यालय बाराबंकी में और दूसरा कानपुर में खोलने की मंशा है। निजी क्षेत्र में प्रस्तावित इन दोनों विश्वविद्यालयों की प्रायोजक संस्थाओं ने इस संबंध में शासन को अपने प्रस्ताव भेजे हैं। कानपुर के काकादेव इलाके की संस्था एक्सिस एजुकेशनल सोसाइटी ने कानपुर में ही एक्सिस यनिवर्सिटी खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संस्था ने कानपुर-इलाहाबाद रोड पर रूमा इलाके में विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंशा जताई है। शासन को भेजे गए प्रस्ताव में संस्था की ओर से बताया गया है कि विश्वविद्यालय के लिए उसके पास 52.9 एकड़ भज्मि उपलब्ध है। इसमें से 23.9 एकड़ जमीन संस्था के कब्जे में है, जबकि 29 एकड़ जमीन उसे कानपुर विकास प्राधिकरण ने आवंटित की है। संस्था की ओर से एक्सिस नॉलेज सिटी नामक कॉलेज चलाया जा रहा है, जिसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फैशन डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर, आदि के स्नातक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। संस्था के प्रस्ताव के परीक्षण और स्थलीय निरीक्षण के लिए शासन ने विशेष सचिव उच्च शिक्षा अनीता मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। इस समिति में कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रतिनिधि और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कानपुर सदस्य होंगे। रामस्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट ने बाराबंकी में देवां रोड पर निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए शासन को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) भेजी है। ट्रस्ट की देवां रोड पर श्री रामस्वरूप मेमोरियल यज्निवर्सिटी नाम से विश्वविद्यालय स्थापित करने की मंशा है। यह संस्था लखनऊ में फैजाबाद रोड पर रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट नामक शिक्षण संस्थान भी संचालित करती है। संस्था के डीपीआर के परीक्षण और स्थलीय निरीक्षण के लिए भी शासन ने विशेष सचिव उच्च शिक्षा अनीता मिश्र की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है(दैनिक जागरण,लखनऊ,22.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।