मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 दिसंबर 2010

उत्तर-मध्य रेलवेःग्रुप-डी पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू

उत्तर मध्य रेलवे जोन से ग्रुप डी के 2968 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में पुराने आवेदकों की शारीरिक परीक्षा जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। हेल्पर का पद हो या खलासी का, सभी पर अभ्यर्थियों में कड़ी स्पर्धा होगी। इस भर्ती परीक्षा में सवा छह लाख से अधिक आवेदकों के शामिल होने की उम्मीद है। उत्तर मध्य रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ उपमुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय द्वारा 2007-08 में ग्रुप डी के इन पदों की घोषणा की थी। इसकी परीक्षा कराने के लिए रेल भर्ती प्रकोष्ठ ने तैयारी तेज कर दी है। महाप्रबंधक हरीशचंद्र जोशी ने पुराने आवेदकों की शारीरिक परीक्षा की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने को कहा है। विभागवार पद : 2968 पदों में ग्रुप डी के पदों में हेल्पर विद्युत के 273, हेल्पर विद्युत सामान्य 5, हेल्पर विद्युत वर्कशाप 10, ग्रुप डी आपरेटिंग 163, हेल्पर सिविल इंजीनियर विभाग के 143 पद शामिल हैं। साथ ही फेरो खलासी, स्टोर पोर्टर 3, आफिस खलासी 56, आफिस खलासी कैश एंड पे के 39, हेल्पर एस एंड टी 263, सफाई वाला 217, सहायक प्वाइंटस मैन के 273 पद और गेट मैन आपरेटिंग 27, ट्रैक मैन सिविल इंजीनियर 1095, अस्पताल अटेंडेंट 12, हेल्पर यार्ड कैरिज एंड वैगन 107, हेल्पर वर्कशाप 205, हेल्पर यांत्रिक 5, हेल्पर भंडार के 72 पद इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हैं। एक से अधिक पदों पर आवेदन भर्ती प्रकोष्ठ ने निरस्त कर दिया है(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,13.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।