डीयू की फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एफएमएस) के एमबीए कोर्स में एडमिशन के लिए रविवार को हुए एंट्रेंस टेस्ट के दौरान हंगामा हुआ। दरअसल आर्ट फैकल्टी में बने परीक्षा केंद्र पर करीब 15 स्टूडेंट्स कुछ मिनटों की देरी से पहुंचे और इस कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। इस बात को लेकर स्टूडेंट्स ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भी बुलाना पड़ा लेकिन ये स्टूडेंट्स एंट्रेंस टेस्ट नहीं दे पाए। बाद में इन स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग को अपनी लिखित शिकायत भी दी।
उधर, एफएमएस प्रबंधन के मुताबिक टेस्ट को लेकर जो दिशा- निर्देश जारी किए गए थे, उनके मुताबिक देरी से आने वाले स्टूडेंट्स को प्रवेश नहीं मिल सकता। एफएमएस ने रविवार को एमबीए (फुल टाइम) और पीएचडी कोर्स के लिए एंट्रेंस टेस्ट आयोजित किया था। टेस्ट दोपहर 2 से 4 बजे तक था और इसमें 200 अब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,6.12.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।