मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 दिसंबर 2010

राजस्थानःछात्र-शिक्षक अनुपात में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

शिक्षा और श्रम मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि यदि किसी भी जिले में छात्र-शिक्षक अनुपात के विरूद्ध शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति पर नियुक्तियां हुई तो डीईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कोटा प्रवास के दौरान वे रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए मार्च 2010 से पहले 22 हजार 695 शिक्षकों की भर्ती कर ली जाएगी।
इसके बाद करीब 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जिला परिष्ादों के माध्यम से की जाएगी, ताकि जिला स्तर का कैडर बन सके और बार-बार पद रिक्त होने की समस्या से निजात मिल सके। शारीरिक शिक्षकों के एक हजार पदों की भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है।
उन्होंने कहा कि आगामी सत्र से कक्षा-8 और 12वीं में भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू कर दिया जाएगा। कक्षा-9 और 11वीं में इस साल नया पाठ्यक्रम लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में 2400 विद्यालयों का एकीकरण किया है। जो भवन खाली हो गए हैं, उनका अन्य विभाग उपयोग कर सकेंगे। जिला कलक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि खाली भवनों का उपयोग राजीव गांधी आईटी सेवा केन्द्र खोलने के लिए कर सकते हैं(राजस्थान पत्रिका,कोटा,6.12.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।