रेलवे ने अस्थायी तौर पर दो तरह के मुसाफिरों को 50 फीसदी की छूट देने की घोषणा की है।
यह छूट सत्य साईं सेवा संस्थान द्वारा आयोजित पवरे एवं उत्सवों में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं और इंस्टीट्यूट आफ रेल ट्रांसपोर्ट द्वारा आोजित कक्षाएं और परीक्षाओं के लिए दी जा रही है।
देश में कहीं से भी मेल एक्सप्रेस गाड़ियां जो धर्मावरम या श्री सत्य साई प्रशानिंतनिलयम स्टेशन तक जाएगी, उसमें श्रद्वालुओं को टिकट दर में 50 फीसदी छूट मिलेगी।
इसके लिए मुसाफिरों को सत्य साई सेवा संस्थान के राज्य अध्यक्ष का इस आश्य में प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि यात्री श्री सत्य साई सेवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने जा रहा है।
यह छूट पर्व महाशिवरात्री, गुरुपूर्णिमा, कृष्ण जन्माष्टिमी, ओणम, दशहरा, भगवान श्री सत्य साई बाबा जन्म दिवस एवं क्रिस्मस में ही लागू होगा। इसी तरह इंस्टीट्यूट आफ रेल ट्रांसपोर्ट द्वारा आयोजित परीक्षाएं और कक्षाओं में भी शामिल होने वाले विद्यार्थियों को यात्रा में आधी छूट मिलेगी।
इन पाठ्यक्रम के संपर्क कक्षाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, सिकंदराबाद और लखनऊ में एवं अंतिम परीक्षा इंस्टीट्यूट द्वारा तय केंद्रों में ली जाती है। इसमें तमाम कोर्स शामिल हैं, जिनमें डिप्लोमा कोर्स इन ट्रांसपोर्ट, इकानामिक्स एंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा कोर्स इन मल्टी मोडल ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट, डिप्लोमा कोर्स इन रेल ट्रांसपोर्ट एंड मैनेजमेंट, डिप्लोमा कोर्स इन पोर्ट डेवलपमेंट एंड मैनेजमेंट हैं।
इसमें रियायत के लिए कुछ शर्ते रखी गई हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों की उम्र 25 वर्ष एवं अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों की उम्र 27 वर्ष से अधिक न हो। यह रियायत उन छात्रों को नहीं दी जाएगी जो पूर्णकालिक रोजगार में हो एवं यह रियायत 30 जून 2011 तक मान्य रहेगी(दैनिक भास्कर,रायपुर,3.2.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।