मध्यप्रदेश और देश में उर्दू पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए अब नई पहल की जा रही है। पहले से उर्दू की तालीम हासिल कर रहे मदरसों में पढ़ने वाले युवाओं को पत्रकारिता के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए कोर्स डिजाइन का काम माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से करवाया जा रहा है। ताकि तैयार हों उर्दू के अच्छे पत्रकार प्रदेश और देश में मीडिया के क्षेत्र में आने वाले युवाओं को हिन्दी और अंग्रेजी के क्षेत्र में तो काम करते हुए आसानी से देखा जा सकता है, लेकिन उर्दू पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही नई पीढ़ी में अच्छे उर्दू जानकारों की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड मदरसों में उर्दू में पत्रकारिता की तालीम देने की शुरुआत कर रहा है। जल्द ही होंगे कोर्स शुरू माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सहयोग से इन कोर्स को शुरू किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उर्दू पत्रकारिता के लिए युवा पीढ़ी को तैयार किया जाएगा। विश्वविद्यालय से अनुमति मिलते ही हम बहुत जल्द कोर्स को शुरू कर देंगे-मोहम्मद गनी अंसारी, चेयरमेन मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड(दैनिक जागरण,भोपाल,2.2.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।