मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

02 फ़रवरी 2011

दिल्ली में नर्सरी दाखिलाःघर दूर है तो कोटे पर दाखिला भी दूर

नर्सरी दाखिलों में स्कूल की मनमानी थम नहीं रही है। दिल्ली के कई नामी स्कूलों ने ईडब्ल्यूएस कोटे में नेबरहुड को देखकर सूची निकाली है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल सही परख से छात्रों का चुनाव नहीं कर रहे हैं।

दिल्ली के कई स्कूलों पर भेदभाव का आरोप लगा है। अभिभावकों की मानें तो स्कूल छात्रों को चुनने के लिए सरकार द्वारा दिए गए नियमों का न सिर्फ माखौल उड़ा रहे हैं बल्कि अपने नियमों के अनुसार सूची और दाखिले की प्रक्रिया चला रहे हैं। डीपीएस वसंत कुंज और हेरिटेज स्कूल में दाखिला लेने गए एक अभिभावक ने बताया कि स्कूल ईडब्ल्यूएस कोटे में भी नेबरहुड के अनुसार सूची जारी कर रहे हैं।

अभिभावकों का आरोप है कि दोनों स्कूल पास रहने वाले छात्र को प्राथकिता ही नहीं लिस्ट में जगह भी दे रहे हैं, इससे दूर रहने वाले बच्चे का नाम सूची से हट गया है। राहुल ने बताया कि इन दोनों स्कूलों ने दूरी के आधार पर सूची निकाली है। हेरिटेज स्कूल वसंत कुज ने दो किलोमीटर के दायरे में आने वाले बच्चों का नाम लिस्ट में डाला है। स्कूल ने फार्म लेते समय भी इस आधार के बारे में नहीं बताया था। अचानक स्कूल ने यह आधार बनाकर लिस्ट निकाली है।

वहीं दूसरी ओर डीपीएस वसंत कुंज ने भी नेबरहुड को आधार बनाकर छात्रों का चयन किया है। अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि डीपीएस ने दो किलोमीटर वाले छात्रों को सूची में जगह दी है। ऐसे ही भेदभाव ङोल रहे अभिभावक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उनका घर डीपीएस वसंत कुंज से करीब सात किमी दूर है। इस बात को वजह बता कर स्कूल ने उन्हें सूची में जगह नहीं दी। अभिभावक ने यह भी बताया कि ऐसा सामना करने वाले करीब सौ अभिभावक हैं।

दाखिले के टिप्स


नर्सरी दाखिलों का पहला नियम है कि सबसे पहले स्कूल की सीट ब्लॉक कराएं क्योंकि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आपके बच्चे को अगले स्कूल में दाखिला मिल जाए।

नामचीन स्कूलों का इंतजार न करें।

अगर आपका दाखिला एक से अधिक स्कूलों में हो गया है तो एक से अधिक स्कूलों में सीट ब्लॉक न कराएं क्योंकि कई स्कूलों ने फीस रिफंड न करने की बात कही है।

जन्म प्रमाण पत्र की मूल कॉपी साथ रखें।

बच्चे के माता-पिता दोनों दाखिले के समय स्कूल जाएं।

स्कूल प्रमाणित है कि नहीं, इस बात की जानकारी जरूर कर लें।
सुमित वोहरा (अध्यक्ष, एजुकेशन फॉर आल)(हिंदुस्तान डॉटकॉम,दिल्ली,2.2.11)

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।