मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

15 अगस्त 2011

झारखंडः25 हजार चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेड पे

सरकार चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को ग्रेड पे का तोहफा देने जा रही है। मैट्रिक पास कर्मी को 1800 और नन मैट्रिक को 1650 रुपए का लाभ मिलेगा। यह एक अप्रैल 2011 से प्रभावी होगा।

लगभग 25 हजार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सीधे या अपरोक्ष रूप से इससे लाभान्वित होंगे। सरकार के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट की अगली बैठक में मुहर लग जाएगी। कर्मी पिछले चार साल से 1800 रुपए के ग्रेड पे को लेकर आंदोलन कर रहे थे।


सीधा लाभ पाने वाले कर्मियों की संख्या लगभग 10 हजार है, जिन्हें एसीपी का लाभ नहीं मिला है। एसीपी का लाभ प्राप्त कर्मियों को ग्रेड पे के बढ़ने से बहुत अधिक लाभ नहीं होगा। ग्रेड पे में बढ़ोतरी से प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 800 रुपए प्रति माह का लाभ होने की उम्मीद है। 

केंद्र सरकार में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के पद समाप्त करने और न्यूनतम ग्रेड पे 1800 किए जाने के बाद से ही राज्य में भी इस संवर्ग के कर्मी केंद्रीय सेवा शर्तो के अनुरूप लाभ दिये जाने की मांग कर रहे थे(दैनिक भास्कर,रांची,स्वतंत्रता दिवस,2011)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।