मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

06 अगस्त 2011

कोटा में चलेगा ब्रिज कोर्स

केशवपुरा गुजराती बस्ती के शिक्षा से वंचित बच्चे अब ज्यादा दिनों तक शिक्षा से दूर नहीं रहेंगे। जल्द ही ये क ख ग के आखरों को पहचानेंगे। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से इस बस्ती के बच्चों को शिक्षित करने के लिए योजना चलाई जाएगी। इसका निर्णय शुक्रवार को सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में हुई बैठक में किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लाडपुरा खालिद मोहम्मद ने बताया कि इस संबंध में एडीपीसी पुरूषोत्तम माहेश्वरी ने जानकारी ली।
बातचीत के बाद शनिवार को बस्ती का सर्वे किया जाना तय किया गया। यहां बच्चों की संख्या और उनकी दिनचर्या की जानकारी ली जाएगी। इसमें बच्चों के सीखने की क्षमता व पढ़ने का समय भी देखा जाएगा। शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां विद्यालय खोलना इतनी जल्दी संभव नहीं होगा, फिर भी यहां गैर आवासीय ब्रिज कोर्स संचालित किया जाएगा। सर्वे और विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर सर्वे कितने महीने का होगा और किस समय चलेगा, यह तय किया जाएगा। यह प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी(राजस्थान पत्रिका,कोटा,6.8.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।