संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से चल रही पॉलीटेंिक्नक काउंसिलिंग में रविवार को 1013 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीयन कराया और 1284 ने सीटें लॉक कीं। सोमवार को 1,70,000 से 2,10,000 रैंक वाले अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। फैजाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में सुबह से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया था। प्रमाणपत्रों की जांच से लेकर पंजीयन कराने तक सुबह से ही अभ्यर्थियों की लाइन लग गई थी। कड़ी धूप से बचने के इंतजामों के बावजूद अभिभावक व अभ्यर्थी पेड़ के नीचे अपनी बारी का इंतजार करते रहे। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद सचिव एसके गोविल ने बताया कि ए ग्रुप की चल रही दूसरे चरण की काउंसिलिंग मंगलवार को समाप्त हो जाएगी। सात सितंबर को बी व सी, आठ को डी व ई, नौ को जी, एच आइ और 10 सितंबर को एफ, जे व के ग्रुप की काउंसिलिंग होगी। सचिव ने बताया कि काउंसिलिंग के समापन के बाद सभी संस्थाओं से खाली सीटों का ब्योरा मांगा जाएगा। शासन के निर्णय के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी(दैनिक जागरण,लखनऊ,5.9.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।