मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

13 अक्तूबर 2011

राजस्थानःराज्यकर्मियों को मिलेगा 3,387 रुपए का बोनस

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों को वर्ष 2010-11 के लिए तीस दिन का तदर्थ बोनस देने की घोषणा कर दी है। बोनस का भुगतान दीपावली से एक सप्ताह पहले कर दिया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 3,387 रुपए बोनस मिलेगा। यह 3,500 रुपए मूल वेतन के आधार पर दिया जाएगा।

तदर्थ बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद एवं वर्क चार्ज कर्मचारियों को भी इसी आधार पर गणना कर दिया जाएगा। बोनस अराजपत्रित कर्मचारियों को देय होगा और करीब साढ़े चार लाख कर्मचारी बोनस से लाभान्वित होंगे। राजस्थान पथ परिवहन निगम की बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला किया गया। इसके अनुसार 8.33 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा।

इससे कर्मचारी को अधिकतम 3,499 रुपए बोनस मिल जाएगा(दैनिक भास्कर,जयपुर,13.10.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।