राजधानी में सभी राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिला ७ अप्रैल तक चलेगा। नौवीं कक्षा में दाखिला, सीटें उपलब्ध होने पर ही होगा।
सीटों की उपलब्धता स्कूलों से ही पता चलेगा। इसका पंजीकरण केवल उसी प्रतिभा विकास में किया जा सकेगा जहां से फार्म खरीदा गया है। उत्तीर्ण की गई कक्षाओं में प्रमाणपत्र तथा अंक सूची पंजीकरण के समय प्रस्तुत की जानी चाहिए। जो प्राचार्य या हेडमास्टर से सत्यापित हो। सभी पंजीकृत छात्रों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी जो सभी राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय में एक ही दिन निर्धारित समय पर ली जाएगी। जहां पंजीकरण किया गया है वहां मेरिट के आधार पर आवेदक का चयन किया जाएगा। दाखिला फार्म ७ अप्रैल तक जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा ९ अप्रैल को सुबह १० से १२ बजे तक होगी। परिणामों की घोषणा १४ अप्रैल को होगी। छात्रों का नया सत्र १७ अप्रैल से शुरू हो जाएगा।

(नई दुनिया,दिल्ली,30.3.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।