मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

31 मार्च 2010

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं के बेड

उत्तरप्रदेश में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को सोने के लिए लकड़ी के तखत के बजाए अब रेलवे के टीयर सिस्टम की तर्ज परबेड दिए जाएंगे । उन्हें सोलर लैंप भी मुहैया कराए जाएंगे ताकि बिजली चली जाने की स्थिति में उनकी पढ़ाई बाधित न हो और बिजली बचाने की प्रवृत्ति भी विकसित हो ।

गौरतलब है कि पिछड़ी और गरीब बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए केंद्र सरकार ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निर्माण कराया था । कक्षा छह से आठ तक चलने वाले इन विद्यालयों में छात्राओं को वजीफा,खाना, रहने और पढ़ने की सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं ।

सूत्र बताते हैं कि कई जगह छात्राओं को जमीन पर सोना पड़ता है तो कई जगह तखत की व्यवस्था है । इन विद्यालयों में कई कई घंटों के लिए बिजली चली जाने से इनकी पढ़ाई प्रभावित होती है । शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इससे निजात दिलाने के लिए सभी कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं को एक-एक सोलर लैंप दिया जाएगा ।
(नई दुनिया,दिल्ली,31.3.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।