मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

31 मार्च 2010

जाकिर हुसैन कॉलेज हुआ ऑनलाईन

जाकिर हुसैन कॉलेज के छात्र अब घर बैठे अपनी हाजिरी और आंतरिक मूल्यांकन का ब्यौरा ले सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने ऑनलाइन जानकारी मुहैया कराने का निर्णय लिया है। प्राचार्य असलम परवेज के मुताबिक छात्रों के अलावा शिक्षकों व कर्मचारियों को भी यह सुविधा मुहैया कराई जा रही है। वे भी वेतन, भविष्य निधि और छुट्टियों के बारे में जानकारी इंटरनेट से हासिल कर सकते हैं।

प्रत्येक छात्र, शिक्षक व कर्मचारी को एक आईडी दी जाएगी। डॉ. सरिता पासी के मुताबिक कॉलेज में इससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता में वृद्धि तो होगी ही, पेपरलैस होने के कारण ये कदम पर्यावरण की दृष्टि से भी अनुकूल हैं। शिक्षिका सोनू त्रिवेदी ने बताया कि यह हर दिन की माथापच्ची से भी बचाएगा।
(नई दुनिया,दिल्ली,31.3.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।