दिल्ली विश्वविद्यालय के तीन प्रोफेशनल कोर्सेज बीबीएस, बीएफआईए और बीबीई में आगामी सत्र में दाखिले की प्रक्रिया और कोर्स दोनों बदलेगा। इनमें अब दाखिले के लिए एक ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा होगी और आवेदन भी ऑनलाइन भरा जाएगा। प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए पात्रता की शर्तों में भी थो़ड़ा फेरबदल किया है। ऑइलाइन आवेदन फार्म ४ अप्रैल से भरे जाएंगे।
बीबीएस यानी बैचलर ऑफ बिजनस स्टडीज और बैचलर ऑफ फाइनेंसियल एंड इनवेस्टमेंट एनालिसिस, बीएफआईए में पिछले साल तक दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती थी। बैचलर ऑफ बिजनस इकोनोमिक्स में दाखिले की प्रक्रिया अलग थी। प्रशासन ने तीनों कोर्सों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षा चार शहरों में आगामी ६ जून को होगी।
सिर्फ ऑनलाइन आवेदन होगा
संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन फार्म भरने की भागदौ़ड़ से भी छात्रों को मुक्ति दिला दी गई है। अब सिर्फ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बाजार में भी यह फार्म नहीं मिलेगा। ऑनलाइन फार्म की फीस भी डेबिट कार्ड, के्रडिट कार्ड, ऑन लाइन बैकिंग के जरिए भरा जा सकता है। छात्र चाहें तो फीस एक्सिस बैंक में कैश भी जमा करा सकते हैं। एडमिट कार्ड भी ऑनलाइन ही मिलेगा। मंगलवार को अधिकारियों ने साउथ कैंपस में प्रेस वार्ता में दाखिले के कार्यक्रम की घोषणा की। फैकल्टी ऑफ एप्लायड सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज की डीन रश्मि अग्रवाल ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन फार्म ऑन लाइन माध्यम में ५ अप्रैल से ४ मई तक भरा जा सकता है। ऑन लाइन की साइट है-www.sscbsdu.ac.in तथा www.south.du.ac.in
अंग्रेजी और गणित अनिवार्य
प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए १२वीं तक अंग्रेजी और गणित अवश्य प़ढ़ी होनी चाहिए। पिछले साल बीबीएस में दाखिले के लिए १२वीं में गणित की अनिवार्यता नहीं थी। १२वीं में कुल ६०फीसदी अंक होने चाहिए। इसके लिए दो अन्य अकेडमिक विषय के नम्बर भी देखे जाएंगे।
कहां-कहां होती है प़ढ़ाई
बीबीएस की प़ढ़ाई शहीद सुखदेव कॉलेज के अलावा केशव महाविद्यालय और दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज में होती है। इसमें कुल २७५ सीटे हैं। बीएफआईए की प़ढ़ाई सिर्फ सुखदेव कॉलेज में होती है। इसमें आरक्षण सहित ६२ सीटे हैं। इसके अलावा बीबीई की प़ढ़ाई दस कॉलेजों में होती है। ये कॉलेज हैं-अंबेडकर, सीवीएस, गार्गी,लक्ष्मीबाई, अग्रसेन, आरएलए सांध्य, शिवाजी, गुヒगोबिन्द सिंह, गुरूनानक देव और गुरूतेग बहादुर खालसा कॉलेज। इसमें सामान्य वर्ग के लिए २७८ सीटे हैं। अन्य सीटें ओबीसी, एससी व एसटी के लिए आरक्षित हैं।
प्रश्नपत्र की रूपरेखा
दो घंटे की प्रवेश परीक्षा में छात्रों से क्वांटिटिव एबिलिटी, रीजनिंग एंड एनलिटिकल एबिलिटी, जनरल अंग्रेजी और बिजनस एंड जनरल अवेयरनेस से १२० प्रश्न पूछे जाएंगे। क्वांटिटिव एबिलिटी के प्रश्न १२वीं स्तर तक के गणित से जु़ड़े होंगे। निगेटिव अंक का प्रावधान है।
कोर्स भी बदलेगा
कोर्स से जु़ड़े शिक्षकों ने बताया जुलाई सत्र से इनका कोर्स भी नया मिलेगा। कोर्स को प्रासंगिक और रोजगार परक बनाए रखने के लिए कई फेरबदल किए जा रहे हैं। बीबीएस के छह सेमेस्टर में चार-चार पेपर छात्रों को प़ढ़ना होगा। आखिरी सेमेस्टर में दो पेपर कॉमन और अन्य दो वैकल्पिक होंगे। प्रो. अग्रवाल के मुताबिक बीबीई में भी आज की अर्थव्यवस्था और उसकी चुनौतियों से निपटने के लिए कोर्स में संशोधन किया जा रहा है।
डीन स्टूटेंड वेलफेयर प्रो. एसके विज ने बताया कि तीनों कोर्सों में दाखिले के लिए एक संयुक्त प्रवेश प्रवेश परीक्षा रखने का उद्देश्य छात्रों का तनाव कम करना है। सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनस स्टडीज की प्राचार्य पूनम वर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए वेबसाइट को अपडेट किया जा रहा है। सारी जानकारी साइट पर उपलब्ध होगी।
(नई दुनिया,दिल्ली,31.3.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।