मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

25 मार्च 2010

प्रवासी भारतीयों को मिलेगी छात्रवृत्ति

भारत सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक प्रवासी भारतीय छात्रों की मदद के लिए १०० छात्रवृत्तियां प्रदान करने का फैसला किया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने बताया कि प्रवासी भारतीय मामलों का मंत्रालय इसके लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम फार डायसपोरा चिल्ड्रन एसपीडीसी २०१० के तरह सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। यह छात्रवृत्ति इजीनियरिंग, वास्तुकला, तकनीक, मानविकी, कृषि, विज्ञान, विधि समेत स्नातक स्तर के कई विषयों के लिए दी जाएगी। इस कार्यक्रम में भारतीय मूल के छात्र व प्रवासी भारतीय शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के इच्छुक छात्र अपने आवेदन पत्र शैक्षिक सलाहकार भारत लिमिटेड को भेज सकते हैं। आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तारीख १० जून २०१० है।
(नईदुनिया,दिल्ली,24.3.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।