मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

09 अप्रैल 2010

देश में खुलेंगे 107 नए केंद्रीय विद्यालय

केंद्रीय विद्यालयों की विस्तार योजना के तहत सरकार इस साल देश में 107 नए केंद्रीय विद्यालय खोलेगी। इनमें से सात बुंदेलखंड क्षेत्र में होंगे। वित्त मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाली व्यय एवं वित्त समिति (ईएफसी) ने नए स्कूल खोले जाने के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान है। केवीएस के अंतर्गत 981 स्कूल चलाए जा रहे हैं, जिनमें करीब दस लाख बच्चे पढ़ते हैं और करीब 50 हजार कर्मचारी काम करते हैं। बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास को संप्रग सरकार ने अपने राजनीतिक एजेंडे में ऊपर जगह दे रखी है। यही वजह है कि कुल नए केंद्रीय विद्यालयों में सात इसी क्षेत्र में होंगे। इस क्षेत्र में कुल सात जिले हैं। इनमें उत्तर प्रदेश से जालौन, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट आते हैं, जबकि टीकमगढ़ जिला मध्यप्रदेश का हिस्सा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि ललितपुर को छोड़ कर बुंदेलखंड के बाकी छह जिलों में केंद्रीय विद्यालय नहीं हैं।
(दैनिक जागरण,पटना,9.4.2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।