मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मई 2010

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं के कॉमर्स का रिजल्ट देखें

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कॉमर्स परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

74 हजार से अधिक ने दी परीक्षा

इस परीक्षा के लिए 75 हजार 219 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए, इनमें से 74 हजार 301 परीक्षार्थी बैठे। इनमें नियमित परीक्षार्थी 72 हजार 233 और स्वयंपाठी परीक्षार्थी 2 हजार 68 थे। इनमें छात्रों की संख्या 57 हजार 147 और छात्राओं की संख्या 17 हजार 154 हैं।

एसएमएस से भी परिणाम

परीक्षार्थी परिणाम एसएमएस के जरिये भी जान सकेंगे। इसके लिए Rrj12cROLLNOS लिख कर 56263 पर मैसेज भेजना होगा। RRJ12CSRROLLNOS लिख कर 57333 व 56300 पर मैसेज भेजने के बाद स्वत: ही परीक्षा परिणाम मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा। बोर्ड कार्यालय में भी सुबह 11 बजे से परिणाम बताने की विशेष व्यवस्था की गई है।

विस्तृत अंकतालिका इंटरनेट पर

पहली बार विस्तृत अंकतालिका बोर्ड की वेबसाइट स्पर उपलब्ध होगी। इससे विद्यार्थी विषयों के प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्रों के प्राप्तांकों के साथ सत्रांक के प्राप्तांक भी जान सकेंगे। बोर्ड की नई व्यवस्थाओं से उन संस्थानों को भी सुविधा होगी, जो अपने यहां आवेदन करने वालों की बोर्ड अंकतालिका की जांच करना चाहते हैं। विद्यार्थी तात्कालिक आवश्यकताओं को समय पर पूरी कर सकेंगे।

मूल अंकतालिका 7 से 10 दिन में

बोर्ड परीक्षार्थियों की मूल अंकतालिका अजमेर संभाग में गुरुवार को और दूरदराज के जिलों में 7 से 10 दिन में पहुंचा देगा।


रिजल्ट के लिए क्लिक करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।