दैनिक भास्कर व एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से 3 दिवसीय कॅरिअर फेयर 21 मई से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस कॅरिअर फेयर में युवाओं व प्रोफेशनल लोगों के लिए होंगे अपना कॅरिअर बनाने के लिए विभिन्न कोर्सेज,इंस्टीट्यूट,प्लेसमेंट गाइडेंस के साथ और भी बहुत कुछ एक ही जगह,एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगे।
यहां पर इंजीनियरिंग मेडिकल, मैनेजमेंट, सीए, जर्नलिज्म, एवियेशन, एनिमेशन, फैशन डिजाइनिंग, एमबीए आदि जैसे विभिन्न कोर्सेज की जानकारी देने के लिए राष्ट्रीय स्तरीय विश्वविद्यालय, कॉलेजों व इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कॅरिअर फेयर में प्रवेश नि:शुल्क है साथ ही अभिभावकों एवं स्टूडेंट्स के लिए कॅरिअर मार्गदर्शन के लिए रखी गई काउंसलिंग फ्री में दी जाएगी।
जयपुर जीनियस अवार्ड : 22 मई को बी.एम. बिड़ला ऑडिटोरियम में कक्षा 10 से 12वीं छात्र-छात्राओं के लिए जयपुर जीनियर्स अवार्ड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन पूर्णत: नि:शुल्क है।
युवाओं ने 54567 के जरिए काफी संख्या रजिस्ट्रेशन करवाए व भास्कर कार्यालय में आकर अभिभावकों ने अपने बच्चों के लिए जयपुर जीनियस अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवाए। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले को एमिटी यूनिवर्सिटी द्वारा लेपटॉप व द्वितीय-तृतीय स्थान वाले को पर्सलन कम्प्यूटर व मोबाइल फोन एड्रोइट इंस्टीट््यूट द्वारा दिया जाएगा।
परीक्षा में शामिल होने वाले प्रत्येक प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में पूछे जाने वाले प्रश्न कक्षा 10वीं के सिलेबस से होंगे। प्रतियोगिता में गणित, तार्किक, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए टाईप करें:- बीजेजीए <स्पेस> नेम <स्पेस> उम्र <स्पेस> क्लास लिखकर 54567 पर 19 मई तक भेजना होगा। 17 से 20 मई दोपहर 12.00 से शाम 5.00 बजे तक स्कूल परिचय पत्र दिखाकर भास्कर कार्यालय 10 जेएलएन मार्ग पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। मीट विद टॉपर्स थीम के जरिए आईएस परीक्षा 2009 के टॉपर्स, केट के टॉपर्स आदि जैसी राष्ट्रीय स्तरीय की प्रतियोगिताओं के टॉपर्स से रूबरू होने का प्रतिदिन कॅरिअर फेयर में मौका मिलेगा।
आंगतुकों के लिए होगी गिफ्टों की बहार : फेयर में स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन करवाने पर डेली ड्रॉ में स्पाइस मोबाइल की तरफ से मोबाइल फोन व गोल्डन ट्रयूलिप की ओर से फूड बाउचर आदि दिए जाएंगे। इस फेयर में उदयपुर की पैसिफिक यूनिवर्सिटी को-स्पॉन्सर है।
वहीं एसोसिएट स्पॉन्सर है लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जालंधर, ज्योति विद्यापीठ महिला यूनिवर्सिटी, वीआईटी कैम्पस, महर्षि अरविन्द इंस्टीट्यूट, बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेज, एडवेंट एज एजुकेशन फाउंडेशन उदयपुर, कमला पोद्दार इंस्टीट्यूट व एनिमेशन पार्टनर है एरिना एनिमेशन।
(दैनिक भास्कर,जयपुर,18 मई,2010)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।