मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मई 2010

क्लीनिकल रिसर्च और हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में ग्लोबल डिग्री

इंस्टीट्यूट आफ क्लीनिकल रिसर्च आफ इंडिया (आईसीआरआई) क्लीनिकल रिसर्च और हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशन में ग्लोबल डिग्री देगा। इसके लिए अमेरिका की मेडिकल यूनिवर्सिटी आफ साउथ कैरोलिना (एमयूएससी) के साथ शैक्षिक व नीतिगत अनुबंध किया गया है। इंस्टीट्यूट परिसर में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में चीफ आपरेटिंग आफिसर राजीव वर्मा ने बताया कि क्लीनिकल रिसर्च और हेल्थ एडमिनिस्ट्रेशनके क्षेत्र में लगातार संभावनाएं बढ़ रही हैं। वैश्विक स्तर पर भी इस तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही भारत में इस क्षेत्र में बेहतर संभावनाएं होंगी। भारत में इस क्षेत्र की विकासदर भी सबसे तेज है। जाहिर है इन क्षेत्रों में रोजगार की भी संभावनाएं हैं। अभी भी क्लीनिकल रिसर्च के क्षेत्र में पचास हजार से ज्यादा लोगों की आवश्यकता है। इन्हीं को ध्यान में रखते हुए आईसीआरआई ने दो स्नाकोत्तर उपाधियों की घोषणा की है। श्री वर्मा ने कहा कि विदेशी विवि बिल पारित होने के साथ ही भारत में उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्र-छात्राओं को नया प्लेटफार्म उपलब्ध कराना संभव हो गया है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए आईसीआरआई ने एमयूएससी से अनुबंध किया है। इस गठबंधन से अंतरराष्ट्रीय ढांचागत शिक्षा के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर व्यापक सहमति बनेगी। एमयूएससी के हेल्थ विभाग की डीन व प्रोफेसर डा. मार्क एस सोथमन ने कहा कि गठबंधन से भारत में पेशेवरों की लगातार बढ़ रही आवश्यकता को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर आईसीआरआई की शाखा प्रमुख सपना कपूर भी मौजूद रहीं(दैनिक जागरण,देहरादून,20 मई,2010)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।