मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

28 जून 2010

टीजीएस में बहाल होंगे नन टेक्निकलकर्मी पुत्र

जमशेदपुर स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप में (नन टेक्निकल) कर्मचारी पुत्रों की बहाली अगले माह होगी. इस संबंध में पूछे जाने पर टिस्को मजदूर यूनियन के महामंत्री शिवलखन सिंह ने कहा कि पहली बार मैट्रिक पास कर्मचारी पुत्रों को बहाली के लिए मौका दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारी पुत्रों को ही मौका दिये जाने के लिए प्रबंधन से लगातार वार्ता करते रही है,

जिस क्रम में पिछले वर्ष 29 टेक्िनकल कर्मचारी पुत्रों की बहाली ली गयी थी. उसके बाद यूनियन मैट्रिक पास कर्मचारी पुत्रों की बहाली के लिए इआइसी राजेश रंजन झा समेत वरीय प्रबंधन से लगातार बात करती रही है. उन्होंने कहा कि जुलाई माह में प्रवेश परीक्षा लिये जाने की संभावना है. उन्होंने बताया कि परीक्षा में सफल कर्मचारी पुत्रों को कंपनी में पहले प्रशिक्षण दिया जायेगा.

उन्होंने कर्मचारियों से अपील की कि वर्तमान दौर में अपने बच्चों को यदि कंपनी में प्रवेश कराना है, तो टेक्िनकल रुप से दक्ष रखें. उसे आइटीआइ या डिप्लोमा अवश्य करायें(प्रभात खबर,28.6.2010).

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।