इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय में सैनिकों के लिए उपग्रह डाटा रिडिंग कोर्स की शुरूआत की गई है। नक्सलियों से निपटने के लिए पांच दिवसीय इस कोर्स का शुभारंभ दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना ने किया। इसमें २३ सीआरपीएफ, ८ बीएसएफ और २-२ सशस्त्र सीमा बल तथा आंध्रप्रदेश स्पेशल एंटी नक्सल फोर्स के जवानों को शामिल किया गया है।
गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सैनिकों को जियोस्पेशियल स्टडीज व जियोग्राफिक इंफॉरमेशन सिस्टम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें नक्सल प्रभावित इलाके को शामिल किया गया है। विभाग की निदेशक डा अमरजीत कौर ने बताया कि भौगोलिक ज्ञान के अभाव में सैनिकों को अनेक तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स को विशेष रूप से तैयार किया गया है, ताकि सैनिकों को जंगल व पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों से निपटने में किसी तरही की परेशानी नहीं होगी। इससे खासकर झारखंड, उड़ीसा छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में सुविधा होगी(Nai Dunia,Delhi,29.6.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।